Government Schemes for Women: आज की दुनिया में अगर कोई बदलाव सबसे जरूरी है, तो वो है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना। जब महिलाएं अपने फैसले खुद लेती हैं, पैसा कमाती हैं और समाज में अपनी पहचान बनाती हैं, तो पूरा देश तरक्की करता है। इसी मकसद से सरकार ने कई ऐसी महिलाओं के लिए सरकारी योजना शुरू की हैं जो महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाती हैं।
इस लेख में हम आपको बताएंगे 5 ऐसी बेहतरीन योजनाएं जो 2025 में भी महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद कर रही हैं।
1. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY)

Government Schemes for Women: अगर आप कोई छोटा बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, जैसे बुटीक, ब्यूटी पार्लर, सिलाई सेंटर या कोई भी छोटा काम – तो सरकार ने महिला के लिए बिजनेस लोन शुरू किया है।
क्या है मुद्रा योजना?
इस योजना में महिलाओं को बिना किसी गारंटी के लोन मिलता है। 3 कैटेगरी में लोन दिए जाते हैं:- शिशु (₹50,000 तक), किशोर (₹5 लाख तक), तरुण (₹20 लाख तक)। इसमें बैंक ब्याज भी बहुत कम लेता है।
किसे मिलेगा फायदा?
- जो महिलाएं खुद का कोई नया काम शुरू करना चाहती हैं।
- जिनका पहले से छोटा बिजनेस है और वो उसे और बड़ा करना चाहती हैं।
2. लखपति दीदी योजना

Government Schemes for Women: यह योजना खासतौर पर गांव की महिलाओं के लिए बनाई गई है।
क्या है योजना?
सरकार महिलाओं के Self Help Groups (SHGs) को ट्रेनिंग और स्किल देकर उन्हें 1 लाख से ज्यादा की कमाई वाला काम सिखा रही है। इसका मकसद है कि 2 करोड़ महिलाएं लखपति बनें।
कैसे करें फायदा उठाना?
अपने नज़दीकी ग्रामीण विकास कार्यालय या पंचायत से संपर्क करें। SHG से जुड़कर योजना का लाभ लें।
3. ड्रोन दीदी योजना

आज की दुनिया टेक्नोलॉजी की है। इस योजना के ज़रिए सरकार महिलाओं को ड्रोन चलाना सिखा रही है।
क्या है इस योजना में खास?
- 15,000 महिलाओं को ड्रोन ऑपरेटिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी।
- ड्रोन से महिलाएं खेतों की निगरानी, दवाइयों की डिलीवरी और नक्शे बनाने जैसे काम कर सकती हैं।
- इससे उन्हें रोज़गार भी मिलेगा और सम्मान भी।
4. प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)

अगर आप खुद का घर लेने का सपना देख रही हैं, तो ये Pradhan Mantri Awas Yojana आपके लिए है।
महिलाओं के लिए क्या है खास?
- PMAY में घर के मालिक के तौर पर महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है।
- लोन पर सब्सिडी मिलती है, जिससे EMI कम हो जाती है।
- इससे महिलाओं को घर के मालिकाना हक के साथ सामाजिक सुरक्षा भी मिलती है।
5. महिला सम्मान बचत पत्र (MSSC) योजना

यह एक खास बचत योजना है जो सिर्फ महिलाओं के लिए है।
कैसे काम करती है ये योजना?
- यह योजना 2 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह है।
- महिलाएं ₹2 लाख तक जमा कर सकती हैं।
- हर साल 7.5% ब्याज मिलेगा — जो बैंक एफडी से ज़्यादा है।
फायदे:
- सुरक्षित निवेश विकल्प
- टैक्स बचत का भी फायदा (पुरानी टैक्स प्रणाली में)
- घर बैठे डाकघर में खाता खोल सकते हैं
इन योजनाओं का लाभ कैसे लें?
- अपने नजदीकी सरकारी कार्यालय या बैंक से संपर्क करें।
- संबंधित योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें – जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक, आदि।
- अगर कोई NGO या SHG आपके क्षेत्र में काम कर रहा है, तो उनसे मदद लें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. क्या इन योजनाओं का लाभ सभी महिलाएं ले सकती हैं?
हाँ, लेकिन हर योजना की अपनी अलग पात्रता होती है, जैसे उम्र, आय और दस्तावेज।
Q2. क्या मुद्रा योजना में कोई गारंटी देनी पड़ती है?
नहीं, मुद्रा योजना में बिना गारंटी के लोन मिलता है।
Q3. महिला सम्मान बचत पत्र कितने साल का होता है?
यह योजना 2 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है।
Q4. PMAY योजना में महिलाओं को क्या लाभ मिलता है?
इस योजना में घर का मालिकाना हक महिलाओं को दिया जाता है और सब्सिडी भी मिलती है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां विभिन्न सरकारी स्रोतों और योजनाओं की वेबसाइटों के आधार पर तैयार की गई हैं। कृपया किसी भी योजना में आवेदन करने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित विभाग से पुष्टि जरूर करें।
Also Read: https://thewikibaba.com/sushi-in-india-journey-from-street-to-fine-dining/
1 thought on “Government Schemes for Women: 2025 में महिलाओं के लिए Top 5 सरकारी योजना, हर महिला को जानना चाहिए”