Top 10 Famous Indian Authors: भारत के 10 महान लेखक जिनकी किताबें बदल सकती हैं ज़िंदगी

Top 10 Famous Indian Authors: भारत एक ऐसा देश है जहाँ कहानियाँ सिर्फ किताबों में नहीं, बल्कि ज़िंदगी में रची हुई हैं। यहाँ के लेखक अपने दिल, दिमाग और आत्मा से लिखते हैं, और उनकी रचनाएँ न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में पढ़ी और सराही जाती हैं। अगर आप किताबों के शौकीन हैं या भारतीय साहित्य की समझ लेना चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए है।

यहाँ हम आपको बताएंगे भारत के Top 10 Famous Indian Authors और उनकी Famous Books के बारे में, जिनकी कहानियाँ आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी।

1. Rabindranath Tagore (1861 – 1941)

Top 10 Famous Indian Authors: रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता (तब कलकत्ता) में हुआ था। वे एक महान कवि, लेखक, चित्रकार, संगीतकार और समाज सुधारक थे। उनकी रचना ‘गीतांजलि’ के लिए उन्हें 1913 में नोबेल पुरस्कार मिला और वे पहले एशियाई व्यक्ति बने जिन्हें ये सम्मान मिला।

उनकी रचनाओं में आत्मा, प्रकृति, प्रेम और मानवता की गहराई दिखती है। उन्होंने भारत की शिक्षा व्यवस्था को नया रूप देने के लिए ‘विश्वभारती विश्वविद्यालय’ की स्थापना भी की।

Famous Books:

  • गीतांजलि
  • गोरा
  • घरे-बाइरे (The Home and the World)

2. Salman Rushdie (जन्म: 19 जून 1947)

सलमान रुश्दी का जन्म मुंबई (तब बॉम्बे) में हुआ था। वे इतिहास, कल्पना और समाज को एक साथ मिलाकर कहानियाँ लिखने के लिए मशहूर हैं। उनकी किताब ‘Midnight’s Children’ ने 1981 में बुकर पुरस्कार जीता। उनके लेखन में धर्म, राजनीति, पहचान और प्रवास जैसे गहरे मुद्दे होते हैं।

Famous Books:

  • Midnight’s Children
  • The Satanic Verses
  • Shame

3. R.K. Narayan (1906 – 2001)

आर. के. नारायण का जन्म 10 अक्टूबर 1906 को मद्रास (अब चेन्नई) में हुआ था। उन्होंने ‘मालगुड़ी’ नाम का एक काल्पनिक शहर बनाया, जिसमें आम भारतीयों की ज़िंदगी को बहुत ही सरल भाषा में दिखाया। उनकी कहानियाँ दिल से जुड़ती हैं और जीवन की सच्चाइयों को उजागर करती हैं।

Famous Books:

  • मालगुड़ी डेज़
  • The Guide
  • The Financial Expert

4. Arundhati Roy (जन्म: 24 नवंबर 1961)

अरुंधति रॉय का जन्म शिलॉंग में हुआ था। वे सिर्फ लेखिका ही नहीं, बल्कि एक समाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उनकी पहली ही किताब ‘The God of Small Things’ को 1997 में मैन बुकर पुरस्कार मिला। वे पर्यावरण, मानवाधिकार और राजनीति पर भी खुलकर लिखती हैं।

Famous Books:

  • The God of Small Things
  • The Ministry of Utmost Happiness
  • Azadi (लेख संग्रह)

5. Ruskin Bond (जन्म: 19 मई 1934)

रस्किन बॉन्ड का जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। उन्होंने ज़्यादातर समय उत्तराखंड के मसूरी में बिताया। उनकी कहानियाँ बहुत सरल, भावनात्मक और बच्चों के लिए भी अनुकूल होती हैं। उन्होंने प्रकृति, पहाड़ी जीवन और मासूमियत को बहुत खूबसूरती से लिखा है।

Famous Books:

  • The Room on the Roof
  • The Blue Umbrella
  • Rusty, the Boy from the Hills

6. Vikram Seth (जन्म: 20 जून 1952)

विक्रम सेठ का जन्म कोलकाता में हुआ था। वे कविता और उपन्यास दोनों के माहिर लेखक हैं। उन्होंने भारतीय समाज, परिवार और प्यार जैसे विषयों पर खूबसूरत तरीके से लिखा है। उनकी किताबें लंबी होती हैं लेकिन बहुत ही दिलचस्प भी।

Famous Books:

  • A Suitable Boy
  • The Golden Gate
  • From Heaven Lake

7. Chetan Bhagat (जन्म: 22 अप्रैल 1974)

चेतन भगत का जन्म दिल्ली में हुआ था। वे IIT और IIM जैसे बड़े संस्थानों से पढ़े हैं, लेकिन अपनी आसान भाषा वाली कहानियों से लाखों युवाओं का दिल जीत चुके हैं। उनकी किताबें आज के युवा, कॉलेज, लव लाइफ और समाजिक दबाव पर आधारित होती हैं।

Famous Books:

  • Five Point Someone
  • 2 States
  • One Night at the Call Centre

8. Anita Desai (जन्म: 24 जून 1937)

अनीता देसाई का जन्म मुझफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वे भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति, परिवार और मानसिक तनाव जैसे मुद्दों पर लिखती हैं। उनकी कहानियाँ भावनाओं में डूबी होती हैं और मन के भीतर झाँकने की कोशिश करती हैं।

Famous Books:

  • Clear Light of Day
  • In Custody
  • Fire on the Mountain

9. Jhumpa Lahiri (जन्म: 11 जुलाई 1967)

झुम्पा लाहिरी का जन्म लंदन में हुआ था लेकिन उनका पालन-पोषण अमेरिका में हुआ। वे भारतीय प्रवासियों के जीवन, पहचान और रिश्तों के बीच के संघर्ष को बहुत संवेदनशील तरीके से लिखती हैं। उनकी कहानियाँ अमेरिका और भारत के बीच की भावनात्मक दूरी को दर्शाती हैं।

Famous Books:

  • Interpreter of Maladies
  • The Namesake
  • Unaccustomed Earth

10. Khushwant Singh (1915 – 2014)

खुशवंत सिंह का जन्म 2 फरवरी 1915 को हडाली, पाकिस्तान (तब भारत) में हुआ था। वे अपने बेबाक और मजाकिया लेखन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भारत-पाक बंटवारे, राजनीति और मर्दों की सोच जैसे मुद्दों पर खुलकर लिखा।

Famous Books:

  • Train to Pakistan
  • The Company of Women
  • Truth, Love and a Little Malice

Also Read: क्या आलसी लोग सफल नहीं होते? जानिए ये 8 बातें The Art of Laziness Book से, जो बदल देंगी आपकी सोच

Spread the love

Leave a Comment

Top AI Based Movies: AI पर आधारित फिल्में Monsoon Travel Tips: बारिश में यात्रा के 9 जरूरी सुझाव ज़िंदगी में उम्मीद देने वाली 7 शानदार फिल्में | Inspirational Movies That Give Hope