The Wheel Of Time Series: Amazon Prime Video की मशहूर फैंटेसी वेब सीरीज़ ‘The Wheel Of Time’ अब आगे नहीं बढ़ेगी। इस सीरीज़ को तीन सीज़न के बाद रद्द कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब चौथा सीज़न नहीं आएगा। ये खबर उन फैंस के लिए बहुत दुखद है, जो इस शो से जुड़े हुए थे और हर सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार करते थे।
कब आई आखिरी एपिसोड?
सीज़न 3 की आखिरी एपिसोड 17 अप्रैल 2025 को आई थी। उसके बाद से ही चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि क्या शो आगे जारी रहेगा या नहीं। अब आखिरकार साफ हो गया है कि शो को बंद कर दिया गया है।
क्यों बंद हुआ शो?

दरअसल, शो को बंद करने का कारण क्रिएटिव या कहानी से जुड़ा नहीं है, बल्कि पैसों से जुड़ा फैसला है। Amazon Prime Video और Sony Pictures TV ने मिलकर ये शो बनाया था और इसकी लागत बहुत ज्यादा थी।
हालांकि, शो के तीनों सीज़न की कहानी और एक्टिंग को काफी पसंद किया गया, लेकिन तीसरे सीज़न में दर्शकों की संख्या कम हो गई थी।
कैसे पता चला कि लोग कम देख रहे थे?
पहले दो सीज़न पूरे समय तक इस लिस्ट में बने रहे थे। लेकिन तीसरे सीज़न के सिर्फ शुरुआती तीन हफ्तों तक ही शो टॉप 10 में रहा, फिर गिर गया।
हालांकि, कुछ देशों में शो फिर भी नंबर 1 पर रहा, लेकिन Prime Video को लगा कि अब इतना खर्चा करना फायदे का सौदा नहीं है। इसलिए उन्होंने शो को यहीं खत्म करने का फैसला लिया।
क्या कहानी पूरी हो गई थी?

शो के मेकर्स को अंदाजा था कि इसे आगे बढ़ाने का मौका शायद ना मिले, इसलिए सीज़न 3 को ऐसे खत्म किया गया था कि कुछ हद तक कहानी पूरी लगे।
हालांकि, फैंस का मानना है कि तीसरा सीज़न सबसे अच्छा और मज़बूत था, और Rotten Tomatoes पर भी इसे 97% रेटिंग मिली थी।
शो की शुरुआत और सफर
‘The Wheel Of Time’ को 2021 में रिलीज़ किया गया था और उस साल Prime Video की सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज़ बन गई थी। ये शो Robert Jordan और Brandon Sanderson की किताबों पर आधारित था।
शो की कहानी क्या थी?

ये कहानी एक जादुई दुनिया की है, जहां कुछ युवाओं को यह पता चलता है कि उनमें से कोई एक ‘ड्रैगन रीबॉर्न’ है, जो दुनिया को या तो बचा सकता है या बर्बाद कर सकता है।
इन युवाओं को अंधेरे की ताकतों से लड़ना होता है, जिनका लीडर है The Dark One — जो पूरी दुनिया के लिए खतरा है।
शो में जादू, युद्ध, दोस्ती, प्यार और बलिदान सब कुछ देखने को मिलता है।
कौन-कौन थे शो में?

शो में कई दमदार कलाकार थे, जैसे:- Rosamund Pike – मोइरेन डैमोड्रेड, Daniel Henney – लैन मंड्रागोरन, Josha Stradowski – रैंड अल’थोर, Zoë Robins – नाइनीव, Madeleine Madden – एग्वेन, Marcus Rutherford – पेरिन, Dónal Finn – मैट Alvaro Morte ने भी किरदार निभाया है जिन्होंने द प्रोफेसर का रोल किया था Money Heist Series में। और भी कई यादगार किरदार इस सीरीज़ का हिस्सा थे।
शो को किसने बनाया था?
इस सीरीज़ को टीवी के लिए Rafe Judkins ने बनाया था। इसके अलावा Rosamund Pike और कई दूसरे लोग भी executive producers के तौर पर जुड़े थे।
अब आगे क्या होगा?
हालांकि The Wheel of Time सीरीज़ बंद हो गई है, लेकिन Prime Video और Sony TV अभी भी इसके Emmy अवॉर्ड्स कैंपेन को सपोर्ट कर रहे हैं।शो की विजुअल्स, स्टोरी और एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि अब दर्शक इस कहानी को आगे नहीं देख पाएंगे।
फैंस का क्या रिएक्शन है?
फैंस सोशल मीडिया पर नाराज़ और दुखी हैं। उनका कहना है कि जब सीरीज़ अपने बेस्ट पर थी, तब इसे बंद करना सही नहीं था।
कुछ फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि शायद किसी और प्लेटफॉर्म पर शो को फिर से लिया जाए।
Also Read: https://thewikibaba.com/aishwarya-rai-cannes-2025-sindoor-look-and-saree/
1 thought on “‘The Wheel Of Time’ सीरीज सीज़न 3 के बाद हुई बंद, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला”