Parenting Tips: बच्चों की ये 5 आदतें बना सकती हैं उन्हे जिद्दी और बिगड़ैल

Parenting Tips: किसी भी इंसान की ज़िंदगी की निव होता है बचपन। अगर बचपन अच्छा हो, तो इंसान बड़ा होकर अच्छा और मजबूत बनता है मगर बचपन ही कुछ गलत आदत या संगत lag जाए, तो इसका असर प जिंदगी रहता है। कई बार ऐसा होता है की हम पैरेंट्स या परिवार वाले जाने अनजाने में बच्चों में कुछ ऐसी गलत आदतें डाल देते हैं जो उनके लिए ठीक नहीं होती।

और ये आदतें धीरे धीरे उनके बर्ताव, सोच और पढ़ाई लिखाई पर असर डाल देती हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कुछ ऐसी आदतों के बारे में जो बच्चों को बिगाड़ सकती हैं। आइए, एक-एक करके समझते हैं।

बहुत ज्यादा मोबाइल या टीवी देखना

Parenting Tips: आजकल बच्चों का मन मोबाइल और टीवी में बहुत ज्यादा लगने लगा है। गेम, यूट्यूब, कार्टून — इन सबने बच्चों को अपनी ओर खींच लिया है।

लेकिन ज्यादा स्क्रीन टाइम से कई नुकसान हो सकते हैं:

  1. पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगता
  2. आंखें जल्दी कमजोर हो सकती हैं
  3. शारीरिक और मानसिक विकास धीमा पड़ सकता है
  4. बच्चा अकेला रहना पसंद करने लगता है

इसलिए ज़रूरी है कि पैरेंट्स बच्चों को एक टाइम टेबल के हिसाब से मोबाइल या टीवी देखने के लिए दें। हर चीज़ की लिमिट होनी चाहिए। बच्चों को बाहर खेलने, किताबें पढ़ने और परिवार के साथ समय बिताने की आदत डालनी चाहिए। इससे वो स्ट्रेस और घबराहट से बचेंगे।

गलत संगत में पड़ना

Bad Habits in Children: बच्चों का दोस्त कौन है, यह बहुत मायने रखता है और जरूरी भी है। अगर बच्चा गलत संगत में पड़ जाए — मतलब ऐसे दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने लगे जो झूठ बोलते हों, बदतमीज़ी करते हों या बुरी आदतें अपनाते हों — तो इसका असर भी बच्चे पर पड़ता है।

गलत संगत से बच्चों में आ सकती हैं ये दिक्कतें:

  1. बुरे शब्दों का इस्तेमाल करने लगते हैं
  2. झगड़ालू व्यवहार हो जाता है
  3. पढ़ाई में मन नहीं लगना
  4. घरवालों की बात न मानना
  5. दिन भर बाहर आवारों की तरह घूमना

पैरेंट्स को चाहिए कि वे बच्चों के दोस्तों को जानें, उनसे बात करें, और ध्यान रखें कि बच्चा किसके साथ खेल रहा है या टाइम बिता रहा है। अगर शुरुआत से ही सही दिशा मिले, तो बच्चा अच्छे संस्कारों वाला बनता है। नहीं तो वो बिगड़ने लगता है और माँ बाप का बात नहीं मानता।

एक सही डेली रूटीन का न होना 

Bad Habits in Children: अगर बच्चे की कोई फिक्स Daily Routine नहीं है, तो वह जो चाहे जब चाहे करता रहेगा। इसका नतीजा ये होता है कि:

  1. बच्चा देर से उठता है
  2. न वक्त पर खाना खाता है
  3. पढ़ाई का कोई टाइम नहीं होता
  4. सोने का समय तय नहीं होता

इससे बच्चे की सेहत भी खराब होती है और दिमाग भी भटकता है।

बच्चों को एक साफ-सुथरी डेली रूटीन सिखाना बहुत ज़रूरी है, जैसे:

  1. सुबह उठने का समय
  2. पढ़ाई का समय
  3. खेलने का समय
  4. टीवी या मोबाइल का समय
  5. सोने का समय

जब डेली रूटीन तय होती है, तो बच्चा डिसिप्लिन बनता है और हर काम समय पर करना सीखता है।

    झूठ बोलने की आदत 

    Bad Habits in Children: सभी आदतों में से यह सबसे खतरनाक आदत मानी जाती है। झूठ बोलना एक ऐसी आदत है जो बच्चे के पूरे लाइफ को प्रभावित कर सकती है। अगर शुरुआत में ही बच्चा झूठ बोलने लगे और उस पर कोई ध्यान न दे या नजरंदाज करे, तो वह धीरे-धीरे हर बात में झूठ बोलने लगता है।

    झूठ बोलने के नुकसान:

    1. कोई उस पर भरोसा नहीं करता
    2. स्कूल या समाज में बदनाम हो सकता है
    3. अच्छा-बुरा समझने की ताकत कम हो जाती है
    4. बाद में खुद भी परेशान होता है
    5. एक बार आदत लग गई तो न चाहते हुए भी झूठ बोलता है

    बच्चों को शुरुआत से ही सिखाएं कि झूठ बोलने से नुकसान होता है, और सच बोलने से भरोसा बढ़ता है। अगर बच्चा गलती करे तो उसे डांटने की जगह प्यार से समझाएं ताकि वह डर की वजह से झूठ न बोले।

    नियमों का पालन न करना

    घर हो या स्कूल, हर जगह कुछ नियम होते हैं। जैसे खाना टाइम पर खाना, होमवर्क करना, बड़ों की बात सुनना, झूठ न बोलना, गाली न देना वगैरह। अगर बच्चा इन नियमों को नहीं मानता और मनमानी करता है, तो वह धीरे-धीरे अनुशासनहीन बन जाता है। फिर बड़े होकर उसे ऑफिस, समाज या कहीं भी दिक्कत होती है क्योंकि वहां भी नियम होते हैं। बच्चों को सिखाएं कि नियमों का पालन करना जरूरी है, और ये उन्हें बेहतर इंसान बनाते हैं। नियमों से डराने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि समझाकर बताना चाहिए कि हर नियम क्यों ज़रूरी है।

    Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है। The Wikibaba इसकी पुष्टि नहीं करता है।

    Also Read: https://thewikibaba.com/why-to-clean-water-bottle-full-guide-to-avoid-germ/

    Spread the love

    1 thought on “Parenting Tips: बच्चों की ये 5 आदतें बना सकती हैं उन्हे जिद्दी और बिगड़ैल”

    Leave a Comment

    Top AI Based Movies: AI पर आधारित फिल्में Monsoon Travel Tips: बारिश में यात्रा के 9 जरूरी सुझाव ज़िंदगी में उम्मीद देने वाली 7 शानदार फिल्में | Inspirational Movies That Give Hope