Miss World 2025: 31 मई 2025 को हैदराबाद के HITEX कन्वेंशन सेंटर में पूरी दुनिया की निगाहें एक ही मंच पर थीं। यहां पर हुआ दुनिया का सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट – Miss World 2025। इसमें अलग-अलग देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। हर कंटेस्टेंट अपने देश की संस्कृति और सुंदरता को दुनिया के सामने लाने आई थी।
इस बार Miss World 2025 का ताज थाईलैंड की ओपाल सुचाता चुआंगश्री (Opal Suchata Chuangsri) ने जीता। ये पल थाईलैंड के लिए बहुत खास रहा क्योंकि पहली बार उनके देश की किसी लड़की ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता।
कौन हैं Opal Suchata Chuangsri?

ओपाल का जन्म 20 सितंबर 2003 को थाईलैंड में हुआ। वो एक प्रोफेशनल मॉडल हैं और कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत चुकी हैं। Miss Universe Thailand 2024 का खिताब भी उनके नाम रहा है। उन्होंने Miss Universe 2024 में भी हिस्सा लिया था और थर्ड रनरअप रही थीं। ओपाल के परिवार का अपना प्राइवेट बिजनेस है। उन्होंने अपनी स्कूलिंग थाईलैंड के Kajonkietsuksa School से की। उन्होंने पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में डिग्री ली है। ओपाल को डांस, पेंटिंग और योगा करना पसंद है। वो थाई संस्कृति की बड़ी फैन हैं और हमेशा कहती हैं कि उनकी पहचान उनकी जड़ों से है। यही बात उन्होंने मिस वर्ल्ड के मंच पर भी दिखाई।
भारत की नंदिनी गुप्ता का टूटा सपना

भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही थीं। वो राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। नंदिनी ने 2023 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था। तभी से उनके Miss World के सफर की शुरुआत हुई।
हालांकि इस बार वो टॉप 8 तक तो पहुंचीं, लेकिन फाइनल राउंड में जगह नहीं बना पाईं।
Nandani Gupta की जर्नी
नंदिनी सिर्फ 21 साल की हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। पब्लिक स्पीकिंग में वो बहुत माहिर हैं। उन्होंने कई टॉप फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया है। नंदिनी सिर्फ ग्लैमर वर्ल्ड में नहीं, सोशल वर्क में भी एक्टिव हैं। उन्होंने कैंसर अवेयरनेस, महिलाओं के अधिकार, और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। Miss World के मंच पर उन्होंने भारतीय परंपरा, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को बखूबी पेश किया। वो मंच पर इंडियन लुक में साड़ी पहनकर पहुंची थीं और उनके जवाबों में भारत की खुशबू थी।
Miss World 2025 का टॉप 8
1. Opal Suchata Chuangsri (Thailand) – Winner
2. Hasset Dereje Admassu (Ethiopia)
3. Maja Klajda (Poland)
4. Aurelie Joachim (Martinique)
5. Jessica Pedroso (Brazil)
6. Selma Kamanya (Namibia)
7. Maria Melnychenko (Ukraine)
8. Nandani Gupta (India)
सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी-अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन जीत ओपाल की हुई।
फिनाले में दिखा बॉलीवुड तड़का
बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स इस फिनाले का हिस्सा रहे. सोनू सूद, जैकलीन फर्नाडिस और ईशान खट्टर, ‘मिस वर्ल्ड 2025’ फिनाले में शामिल होने के लिए हैदराबाद पहुंचे थे.
क्यों खास था Miss World 2025?

108 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा
भारत की सांस्कृतिक झलक हर एक्ट में नजर आई
फिनाले में क्लासिकल म्यूजिक, कत्थक और योगा का प्रदर्शन हुआ
हाइटेक्स सेंटर को पूरी तरह ग्लोबल थीम से सजाया गया था
क्या आप जानते हैं?
Miss World की शुरुआत 1951 में हुई थी। अब तक सबसे ज्यादा बार भारत और वेनेजुएला की लड़कियों ने यह खिताब जीता है (6-6 बार)। ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा भी Miss World रह चुकी हैं।
Miss World 2025 में ओपाल ने सिर्फ ताज नहीं जीता, बल्कि करोड़ों दिलों को भी जीता। नंदिनी गुप्ता भले ही फाइनल में न पहुंच पाईं हों, लेकिन उनका आत्मविश्वास और देश के लिए उनका प्यार लोगों के दिल में बस गया।
भारत के लिए ये गर्व की बात है कि हमारी युवा पीढ़ी दुनिया के ऐसे बड़े मंचों पर भारत का नाम रोशन कर रही है।
Also Read: https://thewikibaba.com/netflix-tudum-2025-announcements-this-week/
1 thought on “Miss World 2025 बनीं थाईलैंड की ओपाल सुचाता, भारत की नंदिनी गुप्ता का टूटा सपना”