Mango Eating Tips: आम के साथ गलती से भी ना खाएं ये 5 चीजें, सेहत के लिए बन सकता है ज़हर

Mango Eating Tips: गर्मी का मौसम आते ही आम की मिठास हर किसी को अपनी ओर खींच लेती है। बच्चे हों या बड़े, हर कोई आम खाने के लिए बेताब रहता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आम खाना जितना फायदेमंद है, उतना ही नुकसानदायक भी हो सकता है अगर इसे गलत चीजों के साथ खाया जाए?

जी हां, आम के साथ कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें साथ में खाने से पाचन खराब हो सकता है, पेट में जलन हो सकती है, और यहां तक कि बीमार भी पड़ सकते हैं। चलिए समझते हैं कि आम खाने के साथ किन 5 चीजों से आपको दूर रहना चाहिए।

1. करेला

Mango Eating Mistakes: आम की तासीर गर्म होती है और करेले की ठंडी। जब ये दोनों साथ में खाए जाते हैं, तो पेट में गड़बड़ी हो सकती है। जैसे की :-

  1. मतली (उल्टी जैसा मन करना)
  2. उल्टी
  3. गैस और एसिडिटी

इसलिए कोशिश करें कि करेले की सब्जी खाने के बाद या पहले आम ना खाएं।

2. दही

Mango Eating Mistakes: बहुत से लोग आम के साथ दही मिलकर खाते हैं जैसे मैंगो लस्सी या शेक पीते हैं, लेकिन ये सभी के लिए सही नहीं होता।

क्या हो सकता है:

  1. पाचन खराब
  2. पेट में भारीपन
  3. गैस और पेट दर्द

अगर आपको दूध और फलों का कॉम्बिनेशन सूट नहीं करता, तो इससे दूर रहना ही बेहतर है।

3. मसालेदार खाना

Mango Eating Mistakes: अगर आपने लंच या डिनर में तीखा या बहुत मसालेदार खाना खाया है, तो उसके तुरंत बाद आम न खाएं।

क्या हो सकता है:

  1. पेट में जलन
  2. एसिडिटी
  3. डाइजेशन की दिक्कत

आम मीठा होता है और मसालेदार खाना तीखा, दोनों मिलकर पेट का संतुलन बिगाड़ सकते हैं।

4. कोल्ड ड्रिंक

Mango Eating Mistakes: आम खाने के बाद अगर आप कोल्ड ड्रिंक या सोडा पीते हैं, तो ये सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।

क्या हो सकता है:

  1. ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है
  2. मोटापा बढ़ सकता है
  3. डायबिटीज वालों के लिए ख़ास खतरनाक

आम और कोल्ड ड्रिंक, दोनों में शुगर बहुत ज्यादा होती है, इसलिए इनका कॉम्बिनेशन न करें।

5. पानी

Mango Eating Mistakes: आम खाने के तुरंत बाद पानी पीना बहुत लोगों की आदत होती है, लेकिन ये आदत डाइजेशन बिगाड़ सकती है।

क्या हो सकता है:

  1. डायरिया
  2. पेट में दर्द
  3. पाचन गड़बड़

आम खाने के कम से कम 30 मिनट बाद ही पानी पिएं।

आम खाने का सही समय – कब खाएं आम?

1. सुबह या दोपहर को खाएं:

नाश्ते के बाद या दोपहर के खाने से पहले आम खाना सबसे अच्छा रहता है। इस समय मेटाबॉलिज्म तेज होता है और आम अच्छे से पचता है।

2. खाली पेट ना खाएं:

अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो खाली पेट आम खाना नुकसान कर सकता है। पेट में जलन हो सकती है।

3. रात को आम न खाएं:

रात में आम खाने से वजन बढ़ सकता है क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी दोनों ज्यादा होती हैं। इससे पाचन पर भी असर पड़ता है।

आम खाने का सही तरीका – कैसे खाएं आम?

Mango Eating Tips: आइए जानते हैं आम खाने के सही तरीके:-

1. सीधे खाएं:

पका हुआ आम धोकर ऐसे ही खाएं। इससे आपको फाइबर और सारे न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं।

2. थोड़ा ठंडा करें लेकिन ज्यादा नहीं:

आम को फ्रिज में थोड़ी देर रख सकते हैं, लेकिन बर्फ जैसे ठंडे आम खाने से गला खराब हो सकता है।

3. भिगोकर खाएं:

आम को 30 मिनट पानी में भिगोकर खाने से उसकी गर्म तासीर थोड़ी कम हो जाती है। ये तरीका पुराने ज़माने से अपनाया जाता रहा है।

4. ज्यादा ना खाएं (Overeating से बचें):

कई बार स्वाद में लोग ज़रूरत से ज्यादा आम खा लेते हैं, जिससे पेट में गैस, भारीपन और जलन हो सकती है। इसलिए सीमित मात्रा में खाएं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। अगर आपको कोई हेल्थ से जुड़ी दिक्कत है या आप किसी खास डाइट पर हैं, तो अपने डॉक्टर या एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें।

Also Read: https://thewikibaba.com/zinc-for-health-benefits-symptopms-types-sources/

Spread the love

1 thought on “Mango Eating Tips: आम के साथ गलती से भी ना खाएं ये 5 चीजें, सेहत के लिए बन सकता है ज़हर”

Leave a Comment

Top AI Based Movies: AI पर आधारित फिल्में Monsoon Travel Tips: बारिश में यात्रा के 9 जरूरी सुझाव ज़िंदगी में उम्मीद देने वाली 7 शानदार फिल्में | Inspirational Movies That Give Hope