How to gain weight naturally: कभी दोस्तों ने टोका? “भाई, तू तो हवा में उड़ जाएगा।” कभी किसी रिश्तेदार ने कहा? “इतना दुबला क्यों है, कुछ खाता नहीं क्या?” और उस वक़्त दिल अंदर से थोड़ा टूट-सा जाता है… होता है ना? अगर हां, तो ये लेख सिर्फ तुम्हारे लिए है।
दुबलापन कोई शर्म की बात नहीं है, लेकिन जब बात सेहत और आत्मविश्वास की आती है, तो कुछ करना ज़रूरी हो जाता है।
अगर आपका शरीर बहुत ज्यादा पतला है, लोग आपको देखकर मजाक उड़ाते हैं या बार-बार कहते हैं कि “इतना दुबला क्यों है?” तो ये लेख आपके लिए है। आजकल जहां कुछ लोग मोटापे से परेशान हैं, वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो वजन ना बढ़ने से दुखी हैं। खासकर युवा और बच्चे, जिनका शरीर बहुत कमजोर और हड्डियों जैसा लगता है।
दुबलेपन से क्या होता है नुकसान?

अगर आपका बॉडी बहुत ही पतला है तो- आत्मविश्वास की कमी हो सकती है, लोग मजाक उड़ाते हैं, पर्सनैलिटी कमजोर लगने लगती है, कपड़े अच्छे नहीं लगते। ये सब परेशानी झेलनी परती है।
लेकिन परेशान मत होइए, इस लेख में हम आपको बताएंगे एक देसी घरेलू नुस्खा और आसान उपाय जिनसे आप सिर्फ 2 महीनों में 8 से 10 किलो तक वजन बढ़ा सकते हैं।
वजन बढ़ाने का देसी तरीका (Desi Weight Gain Recipe)
How to gain weight naturally: अब कोई महंगे प्रोटीन पाउडर या सप्लीमेंट नहीं। बस घर का बना, एकदम शुद्ध और असरदार पाउडर जो बना देगा हड्डियों पर मांस और शरीर को ताकतवर और Weight Gain होगा। तो आए जानते है वजन बढ़ाने का देसी नुस्खा के बारे में:-
जरूरी सामग्री:
- अखरोट गिरी – 200 ग्राम
- बादाम – 200 ग्राम
- काजू – 200 ग्राम
- मगज (तरबूज के बीज) – 200 ग्राम
- सौंफ – 200 ग्राम
- बीजबंद – 100 ग्राम
- ताल मखाना – 100 ग्राम
- तुक मलंगा – 100 ग्राम
- कीड़ा जड़ी – 10 ग्राम
कैसे बनाएं:
1. ऊपर दी गई सारी चीजों को हल्का दरदरा पीस लें।
2. एक मिक्स करके पाउडर बना लें।
3. इस पाउडर को किसी सूखे और एयरटाइट डिब्बे में भर लें।
4. इसे ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
कैसे करें सेवन:
- रोज सुबह और शाम खाली पेट 5 ग्राम पाउडर लें।
- इसे एक गिलास गर्म दूध के साथ पी लें।
- लगातार 30 दिन सेवन से 3-4 किलो और 2 महीने में 8-10 किलो तक वजन बढ़ सकता है।
लाइफस्टाइल में बदलाव करें
Weight Gain Tips: केवल देसी नुस्खा ही नहीं, आपको अपनी दिनचर्या में भी थोड़े बदलाव करने होंगे जिससे Weight Gain होगा:
1. पूरा आराम करें (नींद बहुत ज़रूरी है)
रोज 7-9 घंटे की नींद लें ताकि मसल्स रिपेयर हो सकें और शरीर मजबूत बने।
2. समय पर खाना खाएं
हर दो से तीन घंटे पर कुछ हेल्दी खाएं। खाना कभी भी स्किप ना करें।
खाने में क्या शामिल करें?
Weight Gain Tips: वजन बढ़ाने के लिए ऐसे खाने जरूरी हैं जिनमें कैलोरी और पोषण दोनों भरपूर हों:
हाई कैलोरी फूड:
- घी और मक्खन
- केला, चीकू, आम जैसे फल
- आलू और शकरकंद
- चावल और रोटी
प्रोटीन वाले फूड:
- अंडा, दूध, पनीर, दालें
- चिकन, मछली, सोया
- प्रोटीन शेक (अगर डॉक्टर सलाह दें)
हेल्दी फैट्स:
- मूंगफली, तिल, नट्स
- ओलिव ऑयल और नारियल तेल
एक्सरसाइज भी है जरूरी

Weight Gain Tips: वजन बढ़ाने के लिए सही तरह की एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है।
क्या करें:
- जिम में वजन उठाने वाले एक्सरसाइज
- योगासन जैसे भुजंगासन, शलभासन
- रोजाना 30 मिनट वॉक
क्या नहीं करें:
- ज्यादा दौड़ना या साइकिल चलाना (इससे वजन घटता है)
- फास्टिंग या खाना स्किप करना
वजन क्यों नहीं बढ़ता?

- कुछ लोगों की पाचन शक्ति बहुत तेज होती है।
- तनाव, चिंता या डिप्रेशन की वजह से भूख नहीं लगती।
- शरीर पोषक तत्वों को ठीक से सोख नहीं पाता।
- ज्यादा भागदौड़ करने से कैलोरी बर्न हो जाती है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
क्या घर पर देसी नुस्खों से सच में वजन बढ़ सकता है?
हाँ, अगर आप नियमित रूप से सही डाइट, एक्सरसाइज और देसी नुस्खा अपनाते हैं, तो 1-2 महीने में असर जरूर दिखता है। देसी नुस्खे शरीर को बिना साइड इफेक्ट ताकतवर बनाते हैं।
दुबले-पतले लोग कितनी बार खाना खाएं?
हर 2-3 घंटे में कुछ ना कुछ हेल्दी खाएं। दिन में 5-6 बार खाने से शरीर को लगातार एनर्जी और न्यूट्रिशन मिलता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।
क्या सिर्फ दूध पीने से वजन बढ़ सकता है?
दूध फायदेमंद है, लेकिन अकेले दूध से वजन नहीं बढ़ेगा। उसमें घी, पाउडर या ड्राय फ्रूट मिलाकर पिएं और साथ में प्रोटीन व कार्ब्स वाला खाना लें।
वजन बढ़ाने के लिए कौन-कौन से फूड सबसे ज्यादा असरदार हैं?
घी, आलू, केला, चावल, दालें, अंडा, पनीर, बादाम, मूंगफली, दूध और मखाना जैसे हाई-कैलोरी और प्रोटीन वाले फूड सबसे असरदार माने जाते हैं।
अगर खान-पान सही है फिर भी वजन नहीं बढ़ रहा तो क्या करें?
अगर वजन नहीं बढ़ रहा तो पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है या शरीर न्यूट्रिशन नहीं सोख पा रहा। ऐसे में डॉक्टर या वैद्य से सलाह लेना जरूरी है।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी नुस्खे या उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है।
Also Read: https://thewikibaba.com/empty-stomach-yoga-benefits-and-best-time-for-yoga/
1 thought on “दुबले-पतले शरीर को बनाएं ताकतवर: वजन बढ़ाने का देसी इलाज, 2 महीने में बढ़ेगा 10 किलो वजन”