Healthy Diet For Kids: बच्चों के लिए टेस्टी और हेल्दी डाइट प्लान, जो खाने को भी बना देगा मजेदार

Healthy Diet For Kids: आजकल के बच्चे खाना खाने में बहुत नखरे करते हैं। खासकर हेल्दी चीजों को देखकर तो वे ऐसे मुंह बनाते हैं जैसे मानो की वो खाकर मर ही जाएंगे। लेकिन अगर हम थोड़ा दिमाग लगाएं और उनके खाने को टेस्टी और मजेदार बना दें, तो वे हेल्दी चीजें भी खुशी-खुशी खा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा डाइट प्लान बताएंगे जो टेस्टी भी है और हेल्दी भी। जिसे बच्चे बिना नखरे दिखाए शौक से खाएंगे। आइए जानते हैं वो tasty plan:-

रंग-बिरंगे फलों से करें दिन की शुरुआत 

Healthy Diet For Kids: बच्चों को रंग पसंद आते हैं। अगर उनके खाने में कलरफुल चीजें हों, तो वे खाने में दिलचस्पी लेने लगते हैं। सुबह के समय बच्चों को आप कटे हुए फल दे सकते हैं जैसे:

  1. सेब
  2. केला
  3. पपीता
  4. अनार

इन फलों को आप फन शेप्स में काटकर दें – जैसे स्टार, स्माइली फेस या हार्ट शेप। इससे बच्चा बिना जिद किए फल खा लेगा। फलों में फाइबर, विटामिन्स और पानी भरपूर होता है, ये Healthy Diet Plan जो बच्चों की ग्रोथ और हेल्थ के लिए जरूरी हैं।

मजेदार सैंडविच बनाएं – पोषण भी और स्वाद भी 

अगर बच्चा ब्रेड खाना पसंद करता है, तो आप उसे ब्रेड से हेल्दी सैंडविच बनाकर दे सकते हैं। यह एक Nutritional Foods का काम करेगा।

ब्राउन ब्रेड लें और उसमें भरें:

  1. पनीर
  2. खीरा
  3. टमाटर
  4. हरी चटनी

सैंडविच को चेहरे जैसे डिजाइन में काटकर दें। बच्चे को जब खाना खेलने जैसा लगेगा, तो वह मना नहीं करेगा। इस तरह एक सैंडविच में ही उसे प्रोटीन, विटामिन्स और एनर्जी सब कुछ मिल जाएगा।

दूध से बने स्वादिष्ट स्नैक्स 

दूध एक Nutritional Foods में से है लेकिन ये पीना बच्चे अक्सर पसंद नहीं करते। लेकिन अगर आप दूध से कुछ टेस्टी चीजें बनाकर दें, तो वे खुशी खुशी खा लेंगे।

आप ट्राय कर सकते हैं:

  1. सूजी का हलवा
  2. फ्रूट कर्ड (दही में फल मिलाकर)
  3. मिल्कशेक (केला, स्ट्रॉबेरी या चॉकलेट फ्लेवर में)

इन चीजों में आप ऊपर से ड्राय फ्रूट्स या थोड़ा सा शहद डाल सकते हैं। इससे टेस्ट भी बढ़ेगा और हेल्थ भी मिलेगी। दूध और दही से हड्डियां मजबूत होती हैं और बच्चों की इम्युनिटी भी बढ़ती है।

सब्जियों को दें नया मजेदार रूप 

हर पैरेंट की ये शिकायत रहती है कि बच्चा सब्जी और Nutritional Foods नहीं खाता। लेकिन अगर आप सब्जियों को मिक्स करके कुछ नया बनाएं, तो बच्चा खा लेगा।

आप बना सकते हैं:

  1. पालक या गाजर के पराठे
  2. मिक्स वेज चीला
  3. सब्जी वाला उत्तपम

इन चीजों को आप कार्टून शेप में काट सकते हैं या ऊपर से टमाटर सॉस से स्माइली बना सकते हैं। जब बच्चा खाना देखकर मुस्कुराएगा, तो वह उसे खाए बिना नहीं रहेगा।

बच्चों का टिफिन बनाएं हेल्दी और फन लंच बॉक्स 

स्कूल के टिफिन में अगर रोज वही दाल-चावल या पराठा देंगे, तो बच्चा बोर हो जाएगा इसलिए जरूरी है Healthy Diet Plan की। टिफिन को थोड़ा क्रिएटिव बनाएं।

हर दिन कुछ नया दें, जैसे:

  1. मूंग दाल का चीला
  2. सूजी की इडली
  3. होममेड पनीर रोल
  4. मिक्स फ्रूट सलाद

इन चीजों को रंग-बिरंगे कंटेनर में पैक करें और एक छोटा सा मैसेज भी लगाएं – “Enjoy Your Meal” या “Mumma Loves You”। इससे बच्चा टिफिन खोलते ही खुश हो जाएगा।

बच्चों को दें हेल्दी स्नैक्स – न जंक फूड 

बच्चों को पिज्जा, बर्गर, चिप्स जैसी चीजें पसंद होती हैं, लेकिन ये चीजें ना ही हेल्दी होते हैं और ना ही ये Nutritional Foods में आते हैं। आप घर पर ही हेल्दी स्नैक्स बनाएं:

  1. ओट्स और सूजी से बना होममेड पिज्जा
  2. बेसन से बना ढोकला
  3. बेक्ड समोसा या खाखरा

इनमें टेस्ट भी होगा और सेहत भी बनी रहेगी।

खाने में बच्चे की पसंद भी रखें शामिल 

हर बच्चा कुछ खास पसंद करता है। आप हफ्ते में एक-दो बार उसकी पसंद का खाना भी बना सकते हैं – लेकिन उसे थोड़ा हेल्दी ट्विस्ट देकर। जैसे अगर बच्चा मैगी खाना चाहता है, तो आप उसमें सब्जियां मिक्स कर दें। या पिज्जा खाना चाहता है, तो होममेड बेस और ढेर सारी सब्जियों से बनाएं।

फैमिली टाइम बनाएं खाने का टाइम 

अगर पूरा परिवार साथ बैठकर खाना खाता है, तो बच्चा भी खाने में दिलचस्पी लेने लगता है। उसे खाने के दौरान फोन, टीवी या टैबलेट से दूर रखें। खाने के समय मस्ती करें, बातें करें, और बच्चे को उसकी प्लेट खुद बनाने दें। इससे उसका खाने में मन लगेगा।

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है। The Wikibaba इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: https://thewikibaba.com/parenting-tips-to-avoid-bad-habits-in-children/

Spread the love

1 thought on “Healthy Diet For Kids: बच्चों के लिए टेस्टी और हेल्दी डाइट प्लान, जो खाने को भी बना देगा मजेदार”

Leave a Comment

Top AI Based Movies: AI पर आधारित फिल्में Monsoon Travel Tips: बारिश में यात्रा के 9 जरूरी सुझाव ज़िंदगी में उम्मीद देने वाली 7 शानदार फिल्में | Inspirational Movies That Give Hope