Panchayat 4 Trailer: बिनोद करेगा गद्दारी या निभाएगा वफादारी? पंचायत का ट्रेलर देखकर नहीं रुकेगी हंसी!

Panchayat 4 Trailer Out: जिस चीज का आप बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो फाइनली आ गया है! अमेज़न प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर और देसी वेब सीरीज ‘पंचायत’ का चौथा सीजन अब बस आने ही वाला है। ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर धूम मची हुई है।

Panchayat 4 Trailer में क्या-क्या दिखा?

पंचायत 4 के ट्रेलर की शुरुआत ही मजेदार है। इस बार कहानी में सिर्फ मस्ती और इमोशन ही नहीं, बल्कि राजनीति का भी तड़का लगा है। पंचायत के चुनाव हो रहे हैं और अब बनराकस भी खेल में उतर गया है।

सबसे बड़ा सवाल ये है कि बिनोद पाला बदलेगा क्या? अब तक वो बनराकस के साथ था लेकिन ट्रेलर में मंजू देवी (नीना गुप्ता) उससे कहती दिखती हैं – “साइड बदल ले बिनोद।”

तो क्या अब बिनोद प्रधान जी का साथ देगा? यही सवाल सबके मन में है।

बढ़ती केमिस्ट्री: अभिषेक और रिंकी

सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) और रिंकी (सान्विका) की जोड़ी इस बार और भी पास आती नजर आ रही है। दोनों के बीच थोड़ी-बहुत नोक-झोंक भी दिखी है, जो दर्शकों को खूब पसंद आई।

फैंस अब जानना चाहते हैं – क्या अब ये दोनों कपल बनेंगे? या फिर कहानी में कोई नया ट्विस्ट आएगा? क्योंकि विधायक जी की बेटी भी कहीं न कहीं इस लव एंगल में आ सकती है!

प्रधान जी को किसने मारी गोली?

सीजन 3 के अंत में एक बड़ा धमाका हुआ था – प्रधान जी को गोली लग गई थी। अब सब जानना चाहते हैं कि आखिर गोली चलाई किसने? विधायक जी पर शक गया था और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया कि उनका इसमें कोई हाथ है। अब सीजन 4 में ये राज भी खुलेगा।

इस बार पंचायत इलेक्शन में दिखेगी बड़ी लड़ाई

इस बार पंचायत चुनाव हो रहा है और सीधी टक्कर है – मंजू देवी Vs क्रांति देवी। दोनों तरफ के लोग गांववालों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। बनराकस ने विधायक जी से हाथ मिला लिया है। यानी अब प्रधान जी और मंजू देवी के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

क्या होगा बिनोद का फैसला?

बिनोद अब तक बनराकस के साथ था, लेकिन ट्रेलर में लग रहा है कि उसके दिल में कुछ चल रहा है। क्या वो अपनी लॉयल्टी बदल देगा? या क्या वो प्रधान जी की टीम में आ जाएगा? फैंस को बिनोद के इस यूटर्न का बेसब्री से इंतजार है।

फैंस का क्रेज – ट्रेलर देखकर नहीं रुकी हंसी!

फैंस ने पंचायत 4 के ट्रेलर पर जमकर प्यार लुटाया है। कुछ ने कमेंट्स किया –

  1. “देख रहा है बिनोद, कैसे पार्टी बदलवाया जा रहा है।”
  2. “ये सीरीज नहीं, इमोशन है भाई। सिंपल में डिंपल है।”
  3. “समोसे वाला सीन मस्त है – ऊपर का मैदा इनका है लेकिन अंदर का आलू हमारा है।”
  4. और लास्ट वाला- ढत ससुर सब सुनाई दे रहा है।
  5. वहीं एक यूजर ने लिखा – “कुछ भी हो जाए लेकिन प्रधान जी का छी ससुर बंद नहीं होना चाहिए।

“ट्रेलर में सबकुछ है – कॉमेडी, इमोशन, ड्रामा, राजनीति… सबकुछ। इंतजार नहीं हो रहा अब।”

क्या इस बार हार जाएंगे प्रधान जी?

पिछले सीजन में विधायक जी ने साफ कहा था – “पंगा लोगे तो पछताओगे।” अब बनराकस और क्रांति देवी एक टीम बन गए हैं। तो क्या ये लोग मंजू देवी और प्रधान जी की मेहनत पर पानी फेर देंगे? या फिर एक बार फिर फुलेरा गांव में ‘लौकी की सब्जी’ की खुशबू फैलेगी?

अबकी बार राजनीति और भी दिलचस्प होगी

अब तक पंचायत सीरीज सिर्फ हंसी-मजाक और देसी मसालों से भरी हुई थी। लेकिन इस बार चुनाव और राजनीति ने कहानी को और मजेदार बना दिया है। हर किरदार का रोल इस बार और बड़ा और दमदार लगता है।

कब और कहां देखें ‘पंचायत 4’?

अगर आप भी ये पंचायत 4 सीरीज देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो बस तैयार हो जाइए।

Panchayat Season 4

रिलीज डेट: 24 जून 2025

प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video

Also Read: https://thewikibaba.com/panchayat-season-4-web-series-amazon-prime-video/

Spread the love

1 thought on “Panchayat 4 Trailer: बिनोद करेगा गद्दारी या निभाएगा वफादारी? पंचायत का ट्रेलर देखकर नहीं रुकेगी हंसी!”

Leave a Comment

Top AI Based Movies: AI पर आधारित फिल्में Monsoon Travel Tips: बारिश में यात्रा के 9 जरूरी सुझाव ज़िंदगी में उम्मीद देने वाली 7 शानदार फिल्में | Inspirational Movies That Give Hope