Best Places to Visit in Summer: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और हर कोई पंखा, एसी, कूलर के भरोसे जी रहा है। लेकिन हर वक्त मशीनों के भरोसे रहना भी तो ठीक नहीं। ऐसे में अगर आपको ठंडी-ठंडी हवा चाहिए, तो घर से बाहर निकलिए और किसी ठंडी जगह पर घूम आइए।
अगर आप सोच रहे हैं कि इतनी गर्मी में कहां जाएं, तो टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हम आपको बताते हैं ऐसी 5 जगहों के बारे में, जहां जून-जुलाई के गर्मी वाले दिनों में भी आपको ठंडक का मजा मिलेगा। ये जगहें बहुत महंगी भी नहीं हैं और परिवार या दोस्तों के साथ जाने के लिए एकदम बढ़िया हैं।
1. महाराष्ट्र का हिल स्टेशन

Best Places to Visit in Summer: अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं या मुंबई-पुणे के आसपास हैं, तो माथेरान, लोनावला और खंडाला आपके लिए बेस्ट हैं।यह है Best Hill Station in India for summer। ये तीनों जगहें समुंदर की सतह से 600 से 800 मीटर की ऊंचाई पर हैं, इसलिए यहां गर्मी बहुत कम लगती है। यहां हरियाली, बादल, झरने और बारिश का मजा एक साथ मिलता है। बारिश के मौसम में तो यहां का नजारा और भी शानदार हो जाता है। घूमने के लिए कार या ट्रेन से आसानी से पहुंच सकते हैं।
कितना आएगा खर्च:- अगर आप अपने शहर से ट्रैन या बस पकड़ते हैं, तो 3-4 दिन के ट्रिप में लगभग ₹7,000 से ₹10,000 में घूम सकते हैं।
2. हिमाचल और उत्तराखंड

Best Places to Visit in Summer: जब बात ठंडी जगहों की आती है, तो हिमाचल और उत्तराखंड सबसे पहले याद आते हैं। यहां की वादियां, ठंडी हवा और पहाड़ मन को बहुत सुकून देती हैं।
नैनीताल – झीलों का शहर। यहां नाव की सवारी, मॉल रोड पर घूमना और ठंडी हवा का मजा लेना सब कुछ है।
मसूरी – इसे ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ भी कहा जाता है। यहां की पहाड़ियां, केम्पटी फॉल्स और मॉल रोड बहुत फेमस हैं।
धर्मशाला – यहां तिब्बती संस्कृति, पहाड़ों की सुंदरता और शांत वातावरण आपको बहुत पसंद आएगा।
कितना आएगा खर्च:- अगर आप ट्रेन से जाते हैं और वहां लोकल गाड़ी या शेयरिंग टैक्सी लेते हैं, तो 3-4 दिन का ट्रिप ₹8,000 से ₹12,000 में हो सकता है। यह है low budget cold places।
3. दार्जिलिंग – चाय के बागानों के बीच ठंडी हवा का मजा

Best Places to Visit in Summer: दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में है और ये जगह अपने चाय के बागानों और टॉय ट्रेन के लिए फेमस है। यहां से आप कंचनजंघा की पहाड़ियों का सुंदर नजारा देख सकते हैं। टॉय ट्रेन की सवारी बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आती है। टाइगर हिल से सूरज उगते हुए देखने का अनुभव बहुत खास होता है।
कितना आएगा खर्च:- अगर आप बजट ट्रिप प्लान करें, तो 3-4 दिन में ₹10,000 से ₹15,000 में पूरा घूम सकते हैं।
4. गंगटोक – सिक्किम का ठंडा और सुंदर शहर

Best Places to Visit in Summer: गंगटोक सिक्किम की राजधानी है और ये जगह बहुत ही शांत, साफ-सुथरी और ठंडी है। यहां बर्फ से ढके पहाड़, मॉनेस्ट्री, झीलें और बहुत सुंदर रास्ते हैं। एमजी रोड पर घूमना और लोकल खाने का स्वाद लेना मजेदार होता है। अगर मौसम अच्छा हो तो आप नाथू-ला पास भी जा सकते हैं।
कितना आएगा खर्च:- अगर आप स्मार्ट तरीके से ट्रिप प्लान करें, तो ₹12,000 से ₹18,000 में यह ट्रिप आराम से हो जाएगा।
5. मनाली – बर्फ, पहाड़ और रोमांच का मजा

Best Places to Visit in Summer: मनाली हर मौसम में खूबसूरत लगता है, लेकिन गर्मियों में यहां की ठंडी हवा और बर्फ आपको कूलिंग का असली अहसास देती है। रोहतांग पास में आपको बर्फ का मजा मिलेगा। सोलांग वैली में पैराग्लाइडिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। ब्यास नदी के किनारे बैठकर बस शांत मौसम का मजा लेना भी बहुत अच्छा लगता है।
कितना आएगा खर्च:- मनाली थोड़ा टूरिस्ट प्लेस है, इसलिए खर्च थोड़ा ज्यादा हो सकता है। लेकिन 3 दिन का ट्रिप ₹15,000 से ₹20,000 तक में हो सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान:
- जहां भी जाएं, मौसम का हाल जरूर देखें।
- होटल पहले से बुक कर लें, ताकि आखिरी समय में दिक्कत ना हो।
- बारिश का मौसम हो तो रेनकोट या छाता जरूर साथ रखें।
- लोकल फूड ट्राय करें, लेकिन पेट का ख्याल भी रखें।
- साफ-सफाई का ध्यान रखें, कहीं भी कूड़ा ना फेंकें।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और ट्रैवल गाइड के उद्देश्य से लिखा गया है। यह वेबसाईट किसी भी तरह के ट्रैवल से जुड़ी नुकसान की जिम्मेदारी नहीं लेता।
Also Read: https://thewikibaba.com/early-signs-of-liver-disease-should-not-be-ignored/
1 thought on “Best Places to Visit in Summer: भारत की 5 सबसे ठंडी जगहें, गर्मियों के छुट्टी के लिए है परफेक्ट”