Top 5 K-Dramas: जिन्होंने खुद के मैजिक को सीजन 2 से कर दिया बर्बाद

Top 5 K-Dramas: K-Drama देखने वालों के लिए पहला सीजन किसी जादू से कम नहीं होता। कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट, ईमोशनल मोमेंट्स, और ऐसे किरदार जो दिल छु जाएं। कई बार तो एपिसोड खत्म होते ही हम next episode पर क्लिक करने से खुद को नहीं रोक पाते। कुछ K-Dramas ऐसे होते हैं जो अपने पहले सीजन में ही कमाल कर जाते हैं। कहानी का अंत होता है, इमोशंस पूरे हो जाते हैं, दर्शक खुश होते हैं। लेकिन फिर आता है सीजन 2… और वहीं से शुरू होती है कहानी की गिरावट। प्लॉट घसीटा जाता है, कैरेक्टर्स बदल जाते हैं, और दर्शक सोचते रह जाते हैं – “ये हमने क्या देख लिया?”

यहां हम बात करेंगे 5 ऐसे पॉपुलर के-ड्रामा की, जिनका सीजन 2 देखकर लगा – काश, पहला सीजन ही आखिरी होता।

1. Squid Game (2021)

Squid Game Top 5 K-Dramas में से एक है। पहले सीजन में Squid Game ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। एक क्रूर गेम शो जहां लोग बच्चों वाले गेम खेलते हैं, लेकिन हारने पर जान चली जाती है। ये शो पूंजीवाद (Capitalism) पर तीखा तंज था। Gi-hun की कहानी खून और दर्द से भरी थी, लेकिन फिर भी एक सुकून भरा अंत मिला – वो आगे बढ़ गया। पर Netflix को कहां चैन था? सीजन 2 में वो फिर उसी जगह लौट आया – बिना किसी ठोस प्लान के। और एक बार फिर सब कुछ बिखर गया।अब तो Season 3 भी आ रहा है। देखते हैं कुछ सुधार होता है या नहीं।

Available on: Netflix

2. Penthouse: War in Life

ड्रामा, बैकस्टैबिंग, हाई-सोसायटी की लड़ाई — Penthouse ने पहले सीजन में ही लोगों को एडिक्ट कर दिया था। ये K-Drama किसी Korean Gossip Girl से कम नहीं लगा। लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, खासकर सीजन 3 तक, सब कुछ इतना ओवरड्रामैटिक हो गया कि समझ नहीं आया क्या हो रहा है। Reddit यूजर्स ने साफ कहा – “टाइम की बर्बादी थी।” और शायद वो गलत भी नहीं थे।

Available on: Viki

3. Alchemy of Souls

सीजन 1 में जादू, रोमांस और जबरदस्त वर्ल्ड-बिल्डिंग ने दिल जीत लिया। मु-डोक और नाक्सु की जोड़ी ने खास जगह बना ली। फिर आया Season 2 — और सब बदल गया। Jung So-min की जगह आईं Go Youn-jung, और कैरेक्टर भी थोड़ा शांत हो गया। कुछ लोग बोले – ये ग्रोथ है। लेकिन बहुतों ने कहा – पहले जैसा जुनून अब नहीं है। सीजन 2 की स्टोरी जल्दी-जल्दी खत्म हुई, इमोशंस कम थे और रोमांच भी थोड़ा फीका पड़ गया।

Available on: Netflix

4. Love Alarm

पहले सीजन में तो थोड़ा सा फ्यूचरिस्टिक रोमांस था। Song Kang वाला करिश्मा, प्यारी केमिस्ट्री और एक सिंपल लव ट्रायंगल। फिर आया Season 2 — और सब कुछ उल्टा-पुल्टा हो गया। कैरेक्टर्स का बिहेवियर बदल गया, केमिस्ट्री गायब हो गई, और दर्शकों को समझ नहीं आया कि किसे सपोर्ट करें। कभी-कभी कम ही ज्यादा होता है। और इस शो के साथ भी यही सच साबित हुआ।

Available on: Viki

5. Sweet Home

सीजन 1 ने डर और इमोशंस का ऐसा तड़का दिया कि लोग कांप गए। एक अपार्टमेंट में फंसे किरदार, खौफनाक मॉन्स्टर्स, और सर्वाइवल की लड़ाई — सब कुछ परफेक्ट था। फिर आया सीजन 2 — और सब कुछ बहुत बड़ा हो गया। अब वो छोटे कमरे, डर और नर्वस टेंशन की जगह आ गया एक बड़ा वॉर-जोन, आर्मी कैम्प्स, और हाई-एक्शन सीन। दर्शक बोले – “अब ये कोई हॉरर नहीं, जॉम्बी वॉर फिल्म लग रही है।” शायद इस शो को भी उसी अपार्टमेंट में बंद रहना चाहिए था।

Available on: Netflix

कुछ K-Dramas इतने खास होते हैं कि उन्हें वहीं खत्म कर देना चाहिए, जहां दर्शकों का प्यार और कहानी दोनों पूरा हो जाएं। लेकिन जब सिर्फ पॉपुलैरिटी के चक्कर में सीजन 2 बना दिया जाता है, तो जादू टूट जाता है।

Also Read: https://thewikibaba.com/ott-releases-this-week-9-to15-june-movies-shows/

Spread the love

Leave a Comment

Top AI Based Movies: AI पर आधारित फिल्में Monsoon Travel Tips: बारिश में यात्रा के 9 जरूरी सुझाव ज़िंदगी में उम्मीद देने वाली 7 शानदार फिल्में | Inspirational Movies That Give Hope