Zinc for Health: अगर आप ज़िंक नहीं ले रहे हो तो आप धीरे धीरे अंदर से हो रहे हैं कमजोर

Zinc for Health: हम रोज़ अपने खाने में विटामिन्स और मिनरल्स की बात तो करते हैं, लेकिन अक्सर ज़िंक को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। जबकि ये एक ऐसा पोषक तत्व है जो हमारी इम्यूनिटी से लेकर त्वचा तक, हर जगह quietly लेकिन strongly काम करता है।

आज हम आपको बताएंगे कि ज़िंक क्या है, क्यों ज़रूरी है, कहां से मिलता है और कौन-कौन सी ज़िंक की टाइप्स होती हैं।

क्या है ज़िंक?

Zinc for Health: ज़िंक एक “essential trace mineral” है। इसका मतलब है कि हमारे शरीर को इसकी थोड़ी ही मात्रा चाहिए, लेकिन ये बहुत ज़रूरी होता है। ये हमारे बॉडी में कई कामों में मदद करता है – जैसे इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाना, घावों को जल्दी भरना, बालों और त्वचा की सेहत, और दिमाग को अच्छे से काम करने में। ज़िंक एक छोटा सा मिनरल तो है लेकिन इसका असर बहुत बड़ा होता है। बहुत से लोग ज़िंक की कमी को समझ ही नहीं पाते क्योंकि इसके लक्षण धीरे-धीरे दिखते हैं।

क्यों ज़रूरी है ज़िंक?

ज़िंक हमारे बॉडी के लिए बहुत सारे काम करता है, जैसे:

  1. इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है
  2. बाल, त्वचा और नाखूनों की सेहत बेहतर करता है
  3. चोट या घाव को जल्दी ठीक करता है
  4. बच्चों की ग्रोथ और दिमागी विकास में मदद करता है
  5. हॉर्मोन बैलेंस करता है
  6. स्वाद और भूख को कंट्रोल करता है

भारत में ज़िंक की कमी क्यों?

भारत में प्रोसेस्ड फूड और फास्ट फूड का चलन बढ़ गया है और बढ़ते जा रहा है। लोग दाल, बीज और मेवों जैसे नेचुरल और न्यूट्रीशस खाने से दूर हो रहे हैं। इससे शरीर में ज़िंक की कमी होने लगती है।

ज़िंक की कमी से शरीर में ये समस्याएं हो सकती हैं:

  1. बार-बार बीमार पड़ना
  2. थकावट रहना
  3. बाल झड़ना
  4. घाव ठीक होने में देरी
  5. ध्यान न लगना
  6. त्वचा पर दाने या रूखापन

ज़िंक की कौन-कौन सी टाइप्स होती हैं?

1. Chelated Zinc:

ये टाइप शरीर में सबसे अच्छे से absorb होती है। इसमें ज़िंक को एमिनो एसिड या ऑर्गेनिक मॉलिक्यूल से जोड़ा जाता है जिससे शरीर आसानी से इसे पहचानकर इस्तेमाल कर लेता है।

2. Zinc Citrate:

इस टाइप में ज़िंक को साइट्रिक एसिड से मिलाया जाता है। ये पेट पर हल्का होता है और जल्दी absorb होता है। इसे टूथपेस्ट और माउथवॉश में भी यूज़ किया जाता है क्योंकि ये दांत और मसूड़ों के लिए फायदेमंद है।

3. Zinc Picolinate:

इस फॉर्म को शरीर बहुत अच्छे से absorb करता है। कई स्टडीज में ये सामने आया है कि ये deficiency दूर करने के लिए सबसे effective होता है।

4. Zinc Carnosine:

इसे खासतौर पर पेट की lining को ठीक रखने के लिए यूज़ किया जाता है। जापान में इसे गैस्ट्रिक अल्सर के इलाज में यूज़ किया जाता है।

5. Zinc Orotate:

ये टाइप कोशिकाओं में गहराई तक पहुंचती है। ये शरीर में अच्छी तरह absorb होती है और एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ मिलकर काम करती है।

6. Zinc Acetate:

इसे ज़िंक एसिटिक एसिड से मिलाकर बनाया जाता है। Zinc Acetate जल्दी असर करता है और सर्दी-जुकाम की अवधि को कम कर सकता है।

7. Zinc Oxide:

Zinc Oxide स्किन प्रॉडक्ट्स में सबसे ज़्यादा यूज़ होती है। सनस्क्रीन, बेबी क्रीम आदि में इसका इस्तेमाल होता है।

8. Zinc Sulphate:

Zinc Sulphate पानी में घुलने वाला ज़िंक है। इसे डॉक्टर की सलाह पर लिया जाता है। कुछ लोगों को इससे पेट में जलन हो सकती है इसलिए इसे डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए।

ज़िंक के नैचुरल सोर्स

अगर आप ज़िंक की कमी से बचना चाहते हैं तो अपने खाने में ये चीज़ें जरूर शामिल करें:

  1. मूंगफली, काजू, बादाम
  2. दालें और बीन्स
  3. दूध और दही
  4. अंडा
  5. साबुत अनाज (जैसे जौ, गेहूं)
  6. पालक और हरी सब्ज़ियां
  7. सीड्स (जैसे सूरजमुखी के बीज, तिल)

सप्लिमेंट कब लें?

अगर आपके खाने में ज़िंक की मात्रा कम है, या डॉक्टर ने आपको ज़िंक की कमी बताई है, तो आप ज़िंक सप्लिमेंट ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें – ज़्यादा ज़िंक लेना भी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए डॉक्टर से सलाह लेकर ही कोई सप्लिमेंट लें।

ध्यान रखें

  1. ज़िंक को ज्यादा दिन तक नहीं खाना चाहिए बिना मेडिकल सलाह के।
  2. बच्चों और गर्भवती महिलाओं को ज़िंक की सही मात्रा जरूरी है।
  3. जिन लोगों की इम्यूनिटी कम है या बार-बार बीमार पड़ते हैं, उन्हें भी ज़िंक का ध्यान रखना चाहिए।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह लेना ज़रूरी है।

Also Read: https://thewikibaba.com/benefits-of-early-sleeping-10-hacks-boost-health/

Spread the love

1 thought on “Zinc for Health: अगर आप ज़िंक नहीं ले रहे हो तो आप धीरे धीरे अंदर से हो रहे हैं कमजोर”

Leave a Comment

Top AI Based Movies: AI पर आधारित फिल्में Monsoon Travel Tips: बारिश में यात्रा के 9 जरूरी सुझाव ज़िंदगी में उम्मीद देने वाली 7 शानदार फिल्में | Inspirational Movies That Give Hope