‘Son of Sardar’ और ‘Jai Ho’ फेम एक्टर Mukul Dev का निधन, 54 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Mukul Dev Death: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता मुकुल देव का 23 मई को दिल्ली में निधन हो गया। वह सिर्फ 54 साल के थे। मुकुल देव की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और वह पिछले कई दिनों से ICU में भर्ती थे। शुक्रवार रात उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई और उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया।

उनके निधन की खबर सुनते ही फिल्म इंडस्ट्री और फैंस सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर सितारे और उनके चाहने वाले लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Mukul Dev: एक कलाकार, एक पायलट, एक इंसान

मुकुल देव का जन्म दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपना करियर 1996 में टीवी सीरियल “मुमकिन” से शुरू किया था, जिसमें वह विजय पांडे के रोल में नजर आए थे।

मुकुल ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर थे, बल्कि वह पायलट भी थे। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से ट्रेनिंग ली थी और करीब 10 साल तक कमर्शियल फ्लाइट उड़ाई। इसके साथ-साथ उन्होंने दिल्ली में एक एविएशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी चलाया।

इन फिल्मों में छोड़ी खास छाप

मुकुल देव ने हिंदी, पंजाबी और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। उनके कुछ फेमस फिल्मों के नाम है:- सन ऑफ सरदार (अजय देवगन के साथ), जय हो (सलमान खान के साथ), यमला पगला दीवाना (धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल के साथ), R… राजकुमार, कोहराम, वार छोड़ ना यार।

टीवी पर उन्होंने “घरवाली ऊपरवाली”, “श्श्श्श… फिर कोई है” जैसे पॉपुलर शोज में काम किया और हर किरदार को खास बनाया।

बेटी सिया देव को छोड़ गए पीछे

मुकुल देव अपने पीछे अपनी बेटी सिया देव, भाई राहुल देव, बहन रश्मि कौशल और भांजे सिद्धांत देव को छोड़ गए हैं।

मनोज बाजपेयी ने कहा – “बहुत जल्दी चले गए दोस्त…”

अभिनेता मनोज बाजपेयी, जो मुकुल देव के करीबी दोस्त रहे हैं, उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा: “शब्द नहीं हैं बताने के लिए कि मैं क्या महसूस कर रहा हूं। मुकुल एक भाई जैसे थे। उनका प्यार और जूनून बेमिसाल था। बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और सभी चाहने वालों को हिम्मत मिले। मिस यू मेरी जान… जब फिर मिलेंगे। ओम शांति।”

मनोज बाजपेयी और मुकुल देव ने 1996 की फिल्म दस्तक में साथ काम किया था, जिसमें सुष्मिता सेन भी थीं।

सोनू सूद और अरशद वारसी ने भी जताया शोक

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा: “RIP मुकुल भाई। आप बहुत अच्छे इंसान थे। हमेशा याद आएंगे। राहुल देव भाई, हिम्मत रखो।”

अरशद वारसी ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया: “बहुत दुख हुआ मुकुल देव की खबर सुनकर। वह एक अच्छे इंसान और प्यारे दोस्त थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

नील नितिन मुकेश और दीया मिर्जा ने भी दी श्रद्धांजलि

नील नितिन मुकेश ने X (ट्विटर) पर लिखा: “बहुत दुख हुआ मुकुल भाई के जाने की खबर से। वह एक शानदार कलाकार और अच्छे इंसान थे। राहुल देव, मुग्धा गोडसे और पूरे परिवार को मेरी संवेदनाएं। भगवान इस मुश्किल समय में आपके साथ हों। ओम शांति।”

दीया मिर्जा ने कमेंट में लिखा: “यकीन नहीं हो रहा… (टूटा दिल वाला इमोजी)”

अंतिम संस्कार में भावुक हुए भाई राहुल देव

24 मई को मुकुल देव का अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी क्रेमेटोरियम में किया गया।

इस दौरान उनके भाई राहुल देव ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। वह पूरी तरह टूटे हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में लोग उन्हें गले लगाते हुए भी देखे गए।

राहुल देव ने इंस्टाग्राम स्टोरी में भाई की एक तस्वीर शेयर कर लिखा: “हमारा भाई मुकुल देव अब हमारे बीच नहीं रहा। कल रात दिल्ली में शांतिपूर्वक दुनिया छोड़ गया। वह अपनी बेटी सिया देव को छोड़ गए हैं। कृपया अंतिम संस्कार में शाम 5 बजे शामिल हों।”

फैंस बोले – एक सच्चा कलाकार चला गया

सोशल मीडिया पर फैंस भी दुख जता रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि मुकुल देव का जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके अभिनय में जो सच्चाई और भावनाएं थीं, वो अब बहुत कम देखने को मिलती हैं।

Also Read: https://thewikibaba.com/bhool-chuk-maaf-film-review-stuck-in-time-loop/

Spread the love

Leave a Comment

Top AI Based Movies: AI पर आधारित फिल्में Monsoon Travel Tips: बारिश में यात्रा के 9 जरूरी सुझाव ज़िंदगी में उम्मीद देने वाली 7 शानदार फिल्में | Inspirational Movies That Give Hope