Risk of AI: आजकल हर कोई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बात कर रहा है। कोई चैटजीपीटी से अपना होमवर्क करवा रहा है, कोई इससे आर्टिकल लिखवा रहा है और कोई नौकरी के लिए एप्लिकेशन। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये AI सिर्फ मदद नहीं करता, बल्कि हमारे लिए बड़ा खतरा भी बन सकता है?
इस आर्टिकल में हम समझेंगे कि AI के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं और स्कूल-कॉलेज को क्या करना चाहिए ताकि छात्र इसका गलत इस्तेमाल न करें।
AI की बढ़ती पहुंच – वरदान या खतरा?

AI टूल्स जैसे चैटजीपीटी, मिडजर्नी, और बाकी जनरेटिव AI ने हमारे काम करने का तरीका बदल दिया है। अब कंटेंट बनाना, कोडिंग करना या जवाब ढूंढना बहुत आसान हो गया है। लेकिन जितनी तेजी से ये टूल्स बढ़ रहे हैं, उतनी ही तेजी से इनसे जुड़े खतरे भी बढ़ रहे हैं।
गार्टनर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 की दूसरी तिमाही में जेनरेटिव AI को दूसरा सबसे बड़ा उभरता हुआ खतरा माना गया। यानी अब ये सिर्फ सुविधा का नहीं, बल्कि चिंता का विषय भी है।
छात्रों के लिए खतरे

छात्रों के लिए AI के कुछ बड़े खतरे हैं जो उनकी पढ़ाई और सोचने की क्षमता पर असर डाल सकते हैं:
1. आंख मूंदकर भरोसा
AI कुछ भी बोल दे, छात्र उसे सही मान लेते हैं। लेकिन AI भी गलतियां करता है – कभी तो बहुत ही आत्मविश्वास से गलत जवाब देता है।
2. खुद से सोचना बंद करना
छात्र जब हर चीज AI से करवाते हैं, तो खुद से सोचना, समझना और सीखना भूल जाते हैं।
3. पता नहीं कैसे काम करता है
अधिकतर छात्रों को ये भी नहीं पता कि AI कैसे सीखता है या जवाब देता है। वो सिर्फ रिजल्ट देखते हैं, प्रोसेस नहीं समझते।
4. गलत जानकारी फैलाना
AI से मिली जानकारी की जांच किए बिना लोग उसे आगे शेयर कर देते हैं, जिससे झूठ और भ्रम फैलता है।
AI के बड़े खतरे – पढ़ाई से बाहर की दुनिया में

Artificial Intelligence सिर्फ छात्रों के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों, सरकारों और कंपनियों के लिए भी खतरा बन सकता है। आइए कुछ बड़ी समस्याएं समझते हैं:
1. हेल्यूसिनेशन (गलत जवाब देना)
कभी-कभी Artificial Intelligence बिल्कुल गलत जवाब देता है लेकिन ऐसे अंदाज में कि वो सच लगे। इससे लोग गुमराह हो सकते हैं, खासकर अगर वो सोचते हैं कि “AI बोलेगा तो सही ही होगा”।
2. डीपफेक – नकली लेकिन असली जैसे
Artificial Intelligence अब ऐसे वीडियो, फोटो और ऑडियो बना सकता है जो पूरी तरह नकली होते हैं लेकिन देखने में बिल्कुल असली लगते हैं। जैसे पोप की वायरल फोटो जिसमें वो पफर जैकेट पहने थे – वो असली नहीं, Artificial Intelligence से बनी थी।
3. डेटा चोरी और प्राइवेसी
जब आप चैटबॉट या Artificial Intelligence टूल्स से बात करते हैं, तो आपका डाटा उनके सर्वर पर जा सकता है। कई बार कंपनियां उस डाटा को सेव करके मॉडल ट्रेन करने में यूज़ करती हैं, जिससे आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है।
4. साइबर क्राइम
Artificial Intelligence से कोडिंग आसान हो गई है – पर ये आसान तरीका हैकर्स के लिए भी खुल गया है। अब वे Artificial Intelligence से वायरस, फेक ईमेल और खतरनाक कोड बना सकते हैं।
5. कॉपीराइट की चोरी
Artificial Intelligence इंटरनेट पर मौजूद कंटेंट से सीखता है। लेकिन ये कंटेंट हर बार पब्लिक नहीं होता। ऐसे में बिना इजाज़त किसी के लेख, फोटो या म्यूजिक को इस्तेमाल करके नया कंटेंट बनाना – कॉपीराइट का उल्लंघन हो सकता है।
AI का सही इस्तेमाल कैसे करें?
AI को टीचर की तरह नहीं, हेल्पर की तरह देखें।
हर जवाब पर भरोसा न करें, खुद से जांचें।
जो काम खुद कर सकते हो, पहले वो करो – फिर Artificial Intelligence से मदद लो।
Artificial Intelligence से मिली जानकारी को दूसरों से शेयर करने से पहले जांच लो।
Also Read: https://thewikibaba.com/puffy-eyes-home-remedies-spoon-hack-swollen-eyes/
1 thought on “AI से सावधान! 9 बड़े नुकसान जो आपकी पढ़ाई और प्राइवेसी पर डाल सकते हैं खतरनाक असर”